{"_id":"6404fae7de4f0673b508eee4","slug":"cheated-name-of-job-canada-dehradun-news-c-5-drn1037-95598-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दून की एकेडमी के संचालकों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दून की एकेडमी के संचालकों पर मुकदमा दर्ज
Mon, 06 Mar 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:33 PM IST
सार
Dehradun Crime News: इस मामले में विकास सिंह निवासी जसवंतनगर, भरतपुर, राजस्थान ने पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के युवक से नौकरी के लिए कनाडा भेजने के नाम पर दून की एक एकेडमी के संचालकों ने साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार स्थित इस उड़ान एकेडमी के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में विकास सिंह निवासी जसवंतनगर, भरतपुर, राजस्थान ने पुलिस को शिकायत की है। विकास को एक दिसंबर 2021 को मर्चेंट नेवी में प्लेसमेंट के लिए उड़ान एकेडमी के संचालकों ने देहरादून बुलाया। यहां वह एकेडमी संचालक विभाष चंद्र से मिला।
विज्ञापन
उसने साढ़े सात लाख रुपये लिए और तीन महीने में कोर्स कराकर कनाडा प्लेसमेंट कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इस दौरान उसे झांसा देने में एकेडमी से जुड़ी मीनाक्षी गुप्ता, विकास जखमोला, आरुषी जखमोला भी शामिल रहे। कोर्स के लिए गोवा जहाज पर रहने के लिए भेजा गया। बताया गया कि जहाज पर पहुंचने पर वहां दस्तावेज मिल जाएंगे।
विज्ञापन
पीड़ित वहां पहुंचा तो कोई दस्तावेज नहीं मिला। तब उसे जहाज से उतार दिया गया। इसके बाद पीड़ित को गुमराह करते हुए 45 दिन कोलकाता और 28 दिन चेन्नई में रखा गया। इस दौरान भी पीड़ित के एक लाख रुपये खर्च हुए।
वह नौ अगस्त 2022 को दून आया और एकेडमी गया तो वहां ताला लटका मिला। पीड़ित आरोपी के घर गया। आरोप है कि इस दौरान विभाष ने धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि दून में दोबारा आने पर उसे पता लगा कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है।