फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated by pretending to give Saudi Riyal at a low price

सऊदी रियाल को कम दाम पर देने का झांसा देकर ठगी

Tue, 28 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cheated by pretending to give Saudi Riyal at a low price
सऊदी अरब की मुद्रा रियाल को कम दाम पर देने का झांसा देकर एक ब्यूटी पार्लर संचालक को ठग लिया गया। महिला ठग ने महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। बताया जा रहा है कि लालच में आकर संचालक ने अपनी पत्नी का सोना गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि मामले को लेकर तिलकराम निवासी करनपुर ने तहरीर दी। उनका करनपुर में ही ब्यूटी पार्लर है। बीते 17 दिसंबर को सना नाम की महिला उनके पार्लर पर पहुंची। उसने पार्लर संचालक को एक्सेचेंज में मदद के लिए सऊदी करेंसी का एक नोट दिया। उसे पीड़ित ने एक्सेचेंज कराया तो 950 रुपये मिले। इसके बाद महिला ने कहा कि उसके पास 1600 नोट हैं। उसने यह रकम देने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। पार्लर संचालक को लगा कि इतने नोट बदलते ही उसे 15 लाख रुपये से ज्यादा रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन

लालच में उसने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर तीन लाख रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। यह रकम उसने महिला के बताए व्यक्ति को दी। वह व्यक्ति एक बैग देकर चला गया। बैग खोला तो उसमें नोट की जगह रद्दी को गड्डियों को आकार देकर रखा गया था। मामले में पीड़ित ने शनिवार को पटेलनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले इसी तरह सर्वे चौक पर खोखा चलाने वाले प्रेम पेटवाल से एक लाख रुपये ठगे गए। उन्हें सऊदी की करेंसी के 1900 नोट होने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed