{"_id":"6445978b9a518006d308f274","slug":"cheated-72-thousand-registering-hospital-dehradun-news-c-5-drn1037-138532-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दे ठगे 72 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दे ठगे 72 हजार रुपये
विज्ञापन
शहर की एक और महिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई। महिला ने इंटरनेट पर नंबर खोजा जो ठगों को जा लगा। ठगों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ठगी को लेकर अनिता चौहान निवासी सालावाला ने पुलिस को शिकायत की है। बीते 16 अप्रैल को अनीता बलवीर रोड स्थित परम अस्पताल में अपनी सास के इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेना चाह रही थीं। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से नंबर लेकर फोन किया। फोन पर व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भेजा।
ठग ने अनिता को बताया कि इस लिंक के माध्यम से शुरूआत में उनके 10 रुपये कटेंगे। महिला ने लिंक पर क्लिक कर 10 रुपये का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की तो उनके फोन पर एक ओटीपी आया। इस ओटीपी को उन्होंने भरा तो उनके खाते से एक के बाद एक तीन ट्रांजेक्शन हो गई। इनमें उनके खाते से 72 हजार रुपये कट गए। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।