फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated 1.57 lakh by posing as a bank officer

Dehradun News: बैंक अधिकारी बनकर ठग लिए 1.57 लाख

Mon, 31 Jul 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cheated 1.57 lakh by posing as a bank officer
बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के लिए गूगल से नंबर खोजना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नंबर ठगों का निकला जिन्होंने बैंक अधिकारी बनकर व्यक्ति को ठग लिया। पीड़ित से रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर खाते से 1.57 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




घटना के संबंध में त्रिलोक सिंह निवासी नौगांव, बरगंल, देघाट, जिला अल्मोड़ा ने शिकायत की है। वह पत्नी का इलाज कराने दून आए हैं। 26 जुलाई बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के लिए गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की। उस समय बात नहीं हुई। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। उसने खुद को एसबीआई कस्टमर केयर से जुड़ा बताया। पीड़ित को झांसा दिया कि उनकी बैंक स्टेटमेंट निकलवा देगा। इसके बाद ईमेल आईडी समेत अन्य जानकारी ली।
विज्ञापन




इसके बाद मदद के लिए पीड़ित के मोबाइल में रस्क डेस्क नाम का एक्सेस एप डाउनलोड कराया। आरोप है कि मदद का झांसा देकर उससे मोबाइल का एक्सेस लिया। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.57 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत साइबर थाने से रायपुर थाने भेजी गई। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया, अज्ञात आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed