फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheapest flat worth rupees three lakh

यहां मिल रहा तीन लाख रुपए में फ्लैट, लेकिन केवल ये लोग होंगे हकदार

Wed, 05 Sep 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Sep 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
cheapest flat worth rupees three lakh
FLAT

यहां तीन लाख रुपए में फ्लैट मिल रहे हैं, लेकिन केवल ये लोग ही इन फ्लैट्स के हकदार होंगे।

विज्ञापन


राजधानी में साढ़े तीन लाख रुपये का फ्लैट खरीदने के पात्र 687 लोगों के नाम फाइनल हो गए हैं। केवल यही लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत मिल रहे फ्लैट के आवंटन की लॉटरी में शामिल हो सकेंगे। नगर निगम के सर्वे के बाद 687 पात्रों की सूची फाइनल कर दी गई है। 

पीएमएवाई के तहत एमडीडीए शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट तैयार कर रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर, आमवाला तरला समेत अन्य परियोजनाओं में दुर्बल आर्य वर्ग के लिए फ्लैट बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

केवल ये लोग ही ले सकते हैं लॉटरी में हिस्सा

cheapest flat worth rupees three lakh
mdda

एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि इन फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। लॉटरी में केवल वही लोग हिस्सा ले सकते हैं, जिनका नाम नगर निगम ने सत्यापन के बाद फाइनल कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 687 लोगों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। यह लोग 10 सितंबर तक फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। 

वहीं, दुर्बल आय वर्ग के करीब सात हजार लोगों ने नगर निगम में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। सत्यापन के बाद नगर निगम इनकी अंतिम सूची जारी करेगा। पीसी दुमका ने बताया कि यह लोग भी फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उन्हें योजना की लॉटरी में तभी शामिल किया जाएगा, जब नगर निगम उनके नाम फाइनल कर देगा। 

कहां कितने आवास

cheapest flat worth rupees three lakh
एमडीडीए ने फ्लैट के सैंपल भी जारी किए - फोटो : AmarUjala

योजना        कुल फ्लैट        पीएमएवाई 
ट्रांसपोर्ट नगर        368         224
आईएसबीटी         332          --
आमवाला तरला     592        240

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का सर्वे नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। केवल वही लोग फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम सात हजार अन्य लोगों का भी सर्वे कर रहा है। उनके लिए भी अलग-अलग स्थानों पर फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।
- पीसी दुमका, सचिव, एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed