फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheap vegetable in uttarakhand.

उत्तराखंड की मंडियों में मिलेंगे सस्ते सब्जी-फल

Sun, 07 Dec 2014 10:50 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Dec 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
cheap vegetable in uttarakhand.

देहरादून में हर गुरुवार निरंजनपुर सब्जी मंडी में लग रहे सस्ते सब्जी-फल मेले की तर्ज पर अब उत्तराखंड की मंडियों में हर गुरुवार फल-सब्जी मेला लगेगा।

विज्ञापन


मेलों की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने इस संबंध में मंडी सचिवों को आदेश जारी किए हैं। मंडी सचिवों से मेलों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा है। एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल के अनुसार इस कार्य में हीला-हवाली अक्षम्य होगी।
विज्ञापन


दून में नवीन मंडी स्थल में व्यावसायिक तौर पर कार्य नहीं होने और पुरानी मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों के माध्यम से शुरू किए गए सस्ते सब्जी-फल मेले के प्रयोग को उन्होंने बेहतर बताया। इसका अनुश्रवण करते हुए आदेश में जनता को राहत प्रदान करने वाले ऐसे मेलों का आयोजन अन्य स्थानों पर भी कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननूरखेड़ा में पहले से लग रहे अपणु बाजार का जिक्र करते हुए डांडा लखौंड में बीते दो सप्ताह से शुरू हुए अपणु बाजार को भी उन्होंने ग्राहकों को राहत मिलने की राह में बेहतर कदम बताया है।


रविवार को भी सस्ती सब्जियां और फल

सस्ती सब्जियां, फलों के खरीदारों के लिए अच्छी खबर। आज से रविवार को भी निरंजनपुर मंडी में सस्ती सब्जियों, फलों के काउंटर लगेंगे। अभी तक यह मेला केवल गुरुवार को लग रहा था। सुबह नौ बजे से काउंटरों पर बिक्री शुरू होगी। दोपहर एक बजे तक काउंटर खुलेंगे।

मंडी समिति कार्यालय में शनिवार दोपहर आढ़तियों की मंडी अध्यक्ष संग बैठक में यह फैसला हुआ। मंडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद के अनुसार रविवार को छुट्टी होने की वजह से ग्राहकों के लिए इस दिन खरीदारी के लिए आना सुविधाजनक होगा, इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। उन्होंने सभी से पालीथिन के प्रयोग से बचने के लिए खरीदारी को जूट का थैला लाने का आह्वान किया।

यह रहेंगे सब्जियों, फलों के भाव

सब्जी - कीमत (प्रति किलो रु. में)
आलू- 12
फूल गोभी- 22
पत्ता गोभी- 15
प्याज- 20
टमाटर- 16
अदरक- 40-50
लहसुन- 50-70
मटर- 24
गाजर- 25
खीरा- 30
मूली- 10
बैंगन- 10
मशरूम- 100-120

फल - कीमत (केला दर्जन, बाकी प्रति किलो रु. में)
केला- 30-40
सेब- 50-70
पपीता- 25-30
मौसमी- 35
संतरा- 35
कीनू- 20
अनार- 80-110
अमरूद- 30-40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed