{"_id":"9bf5178ff78f0d5d1b27d717e8f84703","slug":"cheap-vegetable-fair-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते मेले में जो पहुंचा खूब की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते मेले में जो पहुंचा खूब की खरीदारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की निरंजनपुर मंडी में रविवार को भी सस्ती सब्जी और फलों का बाजार लगा। लेकिन जानकारी के अभाव में खरीदार बहुत कम पहुंचे। जो आए, उन्होंने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
फलों के मुकाबले सब्जियों की बिक्री अधिक
हालांकि, फलों के मुकाबले सब्जियों की बिक्री अधिक दर्ज की गई। हर गुरुवार को निरंजनपुर मंडी में लगने वाले सब्जी-फल मेले को अब सप्ताह में दो दिन लगाने का निर्णय मंडी समिति ने किया है। गुरुवार के अलावा रविवार को भी मेला लगेगा। इसी के तहत रविवार को निरंजनपुर सब्जी मंडी में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पहले से इसका प्रचार-प्रसार नहीं होने की वजह से ग्राहक बहुत कम आए। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने तीन-तीन क्विंटल तक फूल गोभी बेच डाली। टमाटर, मूली और गाजर की भी मांग रही। आलू प्याज को भी लोगों ने जमकर खरीदा।
विज्ञापन
दुकानदार उमराव सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक उन्होंने तीन क्विंटल फूल गोभी बेच ली थी। हालांकि बैगन की बिक्री न होने से वह निराश दिखे।
दो बजे तक अधिकतर दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने 50 प्रतिशत से अधिक माल की बिक्री कर दी है। मंडी में सबसे पहले सब्जी की दुकान लगाने वाले मनोज कुमार काफी खुश नजर आए। दो बजे तक उन्होंने अपना लगभग सभी माल बेच दिया था। सुबह 9 बजे से शुरू मेला शाम चार बजे तक लगा रहा।
मेले की पहले से तैयारी नहीं थी। न ही इसका ठीक से प्रचार-प्रसार किया गया। इस वजह से ग्राहक बहुत कम आए। मैंने तीन क्विंटल फूल गोभी, 2 बोरा बैगन और 6 बोरा गाजर की व्यवस्था की थी, जिसमें से गोभी तो तकरीबन बिक गई लेकिन बैगन और गाजर की बिक्री आधी ही रही।
- उमराव सिंह राणा, सी फ्रूट कंपनी के मालिक
कामकाजी लोग भी सस्ती सब्जी और फल खरीद सकें इस बात को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी मंडी में सस्ती सब्जी और फल मेला लगाने का फैसला किया गया है। पहला दिन होने की वजह से रविवार को ग्राहक कम आए लेकिन मेला सफल रहा। आगे से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
- रवींद्र सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष
ये रहे दाम
सब्जी - कीमत
आलू - 12
फूल गोभी - 15
प्याज - 20
टमाटर - 10-16
अदरक - 40-50
लहसुन - 45-50
मटर - 20-25
गाजर - 20-25
मूली - 10
फल - कीमत
केला - 20
सेब - 50-70
अमरूद - 30
पपीता - 25-30
मौसमी - 35
संतरा - 30