फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheap test of animals

99 रुपये में पशुओं के होंगे 37 टेस्ट, तीन सेकेंड में मिलेगी जांच रिपोर्ट 

Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
नवीन नौटियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
cheap test of animals
महज 99 रुपये देकर 37 महत्वपूर्ण टेस्ट किए जा सकेंगे - फोटो : अमर उजाला

पशुपालकों को अब पशुओं में होने वाली बीमारियों का समय पर पता लग जाएगा। विभाग ने एक ऐसी मशीन खरीदी है, जिससे महज 99 रुपये देकर 37 महत्वपूर्ण टेस्ट किए जा सकेंगे। इनमें किडनी, ब्लड, यूरिन और लीवर जैसे जरूरी टेस्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


महज तीन सेकेंड में रिपोर्ट मिलने के बाद यदि पशु में कोई बीमारी पाई जाती है, तो उसका इलाज भी तुरंत शुरू करवाया जाएगा। पशुपालन विभाग अब प्रदेश की छह लैबों के लिए यह पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन खरीदने जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने प्रदेश में पहली बार पशु चिकित्सकों व लैब डॉक्टर्स को पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
वीरभद्र स्थित भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान पशुलोक के निदेशक डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब 18 किलोग्राम की सूटकेशनुमा मशीन है, जिसे दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों में उठाकर भी पहुंचाया जा सकता है। उक्त मशीन से पशुओं में पाई जाने वाली 37 प्रकार की बीमारियों के टेस्ट किए जा सकते हैं। बताया कि टेस्ट करने की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज तीन सेकेंड में मशीन से रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


99 रुपये में होंगे तीन हजार के टेस्ट
ऋषिकेश। उत्तराखंड लाइव स्टोक डेवलपमेंट बोर्ड प्रशिक्षण केंद्र पशुलोक के संयुक्त निदेशक डॉ. जीडी जोशी ने बताया कि लैब में उक्त 37 टेस्ट कराने पर पशुपालकों को करीब तीन हजार से भी अधिक रकम चुकानी पड़ती है। मशीन उपलब्ध हो जाने के बाद पशुपालक अपने पशुधन की काफी कम दरों पर टेस्ट सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। 

भ्रष्टचार रोकने में सक्षम 
ऋषिकेश। पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन में ऐसी तकनीक का उपयोग किया गया है, कि जिससे पशुधन के टेस्ट संबंधी जानकारियों व आंकड़ों में हेराफेरी नहीं की जा सकती। बताया कि मशीन को सेटेलाइट से जोड़ा गया है। जो प्रत्येक टेस्ट की रिपोर्ट विभागीय अधिकारी के फोन पर भेजेगी। 


पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर तकनीक साबित होगी। इसके तहत एक मशीन को लगभग सवा चार लाख की लागत से खरीदा जा चुका है। प्रदेश की छह लैबों में मोबाइल लैब को लगाया जाना है। यदि शासन से पर्याप्त बजट उपलब्ध होता है तो प्रत्येक जिले को मोबाइल लैब मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। 
- केके जोशी, पशुपालन निदेशक उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed