फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chased the thief for two months, caught him, beat him up and handed him over to the police

Dehradun News: दो माह तक किया चोर का पीछा, पकड़ा, धुना और पुलिस को सौंपा

Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chased the thief for two months, caught him, beat him up and handed him over to the police
I
विज्ञापन

II
14 सितंबर को की थी फास्ट फूड सेंटर में सिलिंडर की चोरी
I
I कोतवाली क्षेत्र में नशेड़ी चोर को पकड़ने का एक रोचक मामला सामने आया है। चोर ने करीब दो महीने पहले एक फास्ट फूड सेंटर से गैस सिलिंडर चोरी किया था। फास्ट फूड सेंटर संचालक दो महीने तक चोर का पीछा करते रहे। चोर को चोरी करते हुए देखा उसका अपनी बाइक से पीछा किया। चोर पैदल भागने लगा तो उसका पीछा करते हुए पांच दीवारें भी फांदी। चोर को पकड़ा, धुना और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बाजार चौकी में पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार बीती 14 सितंबर को बाजार चौकी क्षेत्र स्थित शिव फास्ट फूड सेंटर से एक गैस सिलिंडर चोरी हो गया था। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। मामले में फास्ट फूड संचालक रामलीला ग्राउंड निवासी अंकित शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं, फास्ट फूड संचालक भी चोर की तलाश में जुटे थे। उन्होंने जगह-जगह अपने मुखबिर भी लगाए थे। कई बार उन्होंने चोर को देखा उसका पीछा किया। लेकिन, उसे पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन

I
I
I
Iरविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अंकित शर्मा को किसी ने सूचना दी की चोर मुख्य बाजार में घूम रहा है। सूचना पर अंकित शर्मा मुख्य बाजार में पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी दुकान में चोरी करने वाला चोर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की दुकान के बाहर के यूटिलिटी से प्याज का कट्टा चोरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चोर ने प्याज का कट्टा चोरी किया और ई-रिक्शा से हरबर्टपुर की ओर जाने लगा। फास्ट फूड संचालक बाइक से ई- रिक्शा का पीछा करते हुए मंडी तिराहे तक पहुंचे। चोर ने उन्हें पीछा करते हुए देखा और ई-रिक्शा को रुकवाकर प्याज के कट्टे को मंडी तिराहे के पास एक सैनेट्री की दुकान के बाहर रख दिया। चोर भागने लगा। इस बीच अंकित शर्मा ने अपनी बाइक चोर के बिल्कुल सामने खड़ी कर दी। चोर हरबर्टपुर की ओर भागा और दावत रेस्टोरेंट के पास से कॉलोनी की ओर चला गया। चोर आगे आगे था और फास्ट फूड संचालक पीछे। चोर ने एक के बाद एक पांच घरों की दीवारों को फांदा। फास्ट फूड संचालक भी चोर के पीछे दीवार फांदते हुए चले गए। चोर एक रेहड़ी के नीचे छिप गया। लेकिन, फास्ट फूड संचालक ने उसे देख लिया। फास्ट फूड संचालक और स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। उसकी वीडियो बनाकर उसे बाजार चौकी पुलिस को सौंप दिया।
I
I
I
Iपुलिस ने चोर को नशेड़ी बताया तो फास्ट फूड संचालक और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर कई व्यापारी भी पहुंच गए। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोर के गिरोह में सात और लोग शामिल हैं। बताया कि चोर किससे स्मैक खरीदता है, इसकी भी जानकारी पुलिस को मुहैया करवाई जा रही है।

I
Iकोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि विकासनगर के जीवनगढ़ निवासी आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed