फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   charu sharma in bollywood film dirty politics.

बॉलीवुड की इस हॉट बेब को डर्टी लगती है पॉलिटिक्स

Sat, 04 Oct 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
charu sharma in bollywood film dirty politics.

‘मेरा रुझान कभी पॉलिटिक्स में नहीं रहा है, लेकिन अब लगता है कि पॉलिटिक्स वाकई बहुत डर्टी है’ यह कहना है बालीवुड में पहचान बन चुकी दून की बेटी चारू शर्मा का। चारू केसी बोकाडिया की आने वाले फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आएंगी।

विज्ञापन


इस फिल्म के काम करने के बाद चारू का राजनीति के बारे में यही नजरिया है। फिल्म में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की बेटी का किरदार निभाया है।

रिंग रोड निवासी चारू शर्मा रवि किशन की लकी कबूतर, प्रियदर्शन की बम-बम बोले, विक्रम भट्ट की शोहरत, नफरत एंड शोबिज फिल्म में दमदार भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को घर पहुंची चारू ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकार के साथ काम कर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। यह फिल्म राजस्थान के भंवरी देवी प्रकरण पर आधारित है। उनका रोल इस फिल्म में हालातों से लड़ने वाले मजबूत लड़की का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदली नेताओं के बारे में राय

charu sharma in bollywood film dirty politics.

फिल्म की शूटिंग के दौरान यह अहसास हुआ कि वाकई पॉलिटिक्स बेहद गंदी चीज है। यहां रिश्तों और मर्यादाओं का कोई मोल नहीं है। हालांकि सभी नेताओं को ऐसा नहीं कहा जा सकता।

बालीवुड को भा रहा उत्तराखंड
चारू ने बताया कि उनका अब तक का कॅरियर काफी संघर्षों वाला रहा है। जीजीआईसी देहरादून से 12वीं करने के बाद उन्होंने डीएवी कालेज से बीए किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राह पकड़ी। जब वह मुंबई गई तो उनका उत्तराखंडी होने की बात सुनते ही सभी की फीलिंग्स बदल जाती थी।

मायानगरी में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की काफी चर्चा रहती है। उन्होंने बताया कि आज फिल्म निर्माता-निर्देशक उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर उत्साहित रहते हैं। वह खुद भी अपने प्रदेश में शूटिंग करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed