फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chargesheet filed in two cases against gangster Yashpal

गैंगेस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ दो मुकदमों में दाखिल हुई चार्जशीट,

Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in two cases against gangster Yashpal
गैंगस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ हरिद्वार में दर्ज दो मुकदमों में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। ये मुकदमे कनखल और ज्वालापुर में दर्ज किए गए थे। जबकि, गैंगस्टर के मुकदमे में उसके खिलाफ सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। एसटीएफ इस मुकदमे में भी जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

अगस्त 2021 में हरिद्वार के एक व्यापारी ने यशपाल तोमर और उसके गिरोह के खिलाफ शिकायत की थी। उसे भूपतवाला स्थित जमीन का सौदा अपने हिसाब से करने के लिए धमकाया जा रहा था। इस मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली के एक कारोबारी ने भी अपनी हरिद्वार स्थित संपत्ति के संबंध में शिकायत की थी। उसे भी यशपाल तोमर धमका रहा था। इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों की विवेचना को एसटीएफ के सुपुर्द किया गया। एसटीएफ ने जांच के बाद यशपाल तोमर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में जिलाधिकारी की सिफारिश के बाद ज्वालापुर कोतवाली में यशपाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

यशपाल तोमर की 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क भी की गई थी। अब इन मुकदमों में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसटीएफ की जांच में उत्तराखंड के किसी अधिकारी या नेता का नाम सामने नहीं आया है। वहीं, गैंगस्टर के मुकदमे में भी यशपाल और उसके सक्रिय साथी धीरज दिगानी के खिलाफ एसटीएफ साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। जल्द इस मामले में भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इससे जुड़े मामले में मेरठ में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। मेरठ पुलिस ने भी यशपाल की करीब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। वहां भी दोनों मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मुकदमे में एक आरोपी गिरफ्तार
यशपाल की गिरफ्तारी के बाद उसका एक और कांड खुला था। वर्ष 2002 में जब उसे पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से एक गाड़ी भी जब्त की गई थी। इस गाड़ी को उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कोर्ट से रिलीज कराया था। एसटीएफ ने जांच कर उसके खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक अन्य वांछित सुरेंद्र को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार में दर्ज दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब यशपाल और उसके साधी के खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
-अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed