फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Charged for dowry harassment case against four including husband

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Feb 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Charged for dowry harassment case against four including husband
सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी, मारपीट, गाली-गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में इंद्रीपुर-लक्ष्मीपुर निवासी शमा ने कहा कि उसकी शादी 22 फरवरी, 2018 को सादिक निवासी ग्राम सहसपुर के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसको कम दहेज लाने के ताने मिलने लगे थे। उस पर पति के लिए ट्रैक्टर खरीदने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की जाती थी। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। फिलहाल, उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

कोतवाल सहसपुर राजीव रौथाण का कहना है आरोपी पति, ससुर आशिक, सास इमराना और ननद रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed