फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Charged allegations of blocking the development of the area, blasted effigy

क्षेत्र के विकास को ठप करने का लगाया आरोप, पुतला फूंका

Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Charged allegations of blocking the development of the area, blasted effigy
लाखामंडल में पुतला दहन के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर क्षेत्र के 38 गांवों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शामिल किए जाने के विरोध में जौनसार बावर जनकल्याण विकास समिति के सदस्यों ने लाखामंडल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस संबंध में समिति ने निर्णय वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में अध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि बीते 70 साल से जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र अंतर्गत आता है। आज भी क्षेत्र के कई गांवों में चिकित्सा, शिक्षा और यातायात जैसी सुविधाओं का अभाव है, लेकिन इन सब सुविधाओं को दुरुस्त करने की बजाए शासन क्षेत्र को एमडीडीए में शामिल कर रहा है। समिति का आरोप है कि एमडीडीए में शामिल होने के बाद क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप हो जाएगा। निर्माण संबंधी कार्यों के आदेश के लिए लोगों का देहरादून की दौड़ लगानी पड़ेगी। लाखामंडल क्षेत्र पहले ही पुरातत्व विभाग के अधीन आता है। जिस कारण यहां पर लोगों को विकास कार्य करने में खासा दिक्कतें होती है। वहीं अब रही सही कसर क्षेत्र के एमडीडीए में शामिल होने के बाद पूरी हो जाएगी। कहा कि जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए क्षेत्र को एमडीडीए में न शामिल किया जाए।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में ओम प्रकाश, सूरत सिंह, सुदला, कमलेश, नारायण सिंह, विनिता, पूरण, अनिल, सरदार सिंह, रोहित, घनश्याम, बाबूराम, भगतराम, रोशन, सुल्तान, बिंद्रा, मिना, अंजली, प्रह्लाद, सनी, रमेश, मोहन सिंह रावत, बाबूराम, वीना, सुदला, विनोद, एसएस रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed