एनएच 74 घोटाला: एक अधिवक्ता और पांच किसानों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अब तक छह पीसीएस अधिकारियों सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी एसआईटी ने शुक्रवार को एक और आरोपपत्र दाखिल किया। नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में काशीपुर के एक अधिवक्ता अशरफ सिद्दीकी और विभिन्न तहसीलों के पांच किसानों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इससे पूर्व एसआईटी चार आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
एनएच-74 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के नाम पर किए गए घोटाले का खुलासा होने पर तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर डी. सेंथिल पांडियन ने 11 मार्च 2017 को तत्कालीन डीएम चंद्रेश यादव को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। एडीएम प्रताप शाह की तहरीर पर सिडकुल चौकी में एनएच घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया गया। 15 मार्च 2017 को शासन के आदेश पर घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ।
परत दर परत घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने साक्ष्य संकलन के बाद छह पीसीएस अधिकारियों सहित 27 लोगों को जेल भेजा था। इनमें तहसीलकर्मी, बिल्डर, किसान और बिचौलिए शामिल हैं। इस घोटाले में किसानों ने तत्कालीन अधिकारियों, तहसील कर्मियों और बिचौलियों की मदद से अपनी भूमि का बैक डेट में 143 कराकर गलत तरीके से करोड़ों का मुआवजा लिया था। इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी जांच में शामिल किया गया।
साथ ही विजिलेंस ने भी अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू की। दो आईएएस अधिकारियों को भी एसआईटी ने अपनी जांच के दायरे में लिया। इसमें एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ एसआईटी को अभी भी अभियोजन अनुमति मिलने का इंतजार है। सानों की गिरफ्तारी शुरू कर सकती है।
अब तक की जांच के बाद चार आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी एसआईटी ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में एक अधिवक्ता अशरफ सिद्दीकी सहित छह लोगों के खिलाफ पांचवां आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में अधिवक्ता के अलावा बाजपुर निवासी काश्तकार नन्हे, दिनेश, काशीपुर निवासी काश्तकार बरिंदर सिंह, सितारगंज निवासी बलदेव और जसपुर निवासी काश्तकार जगदीश अरोड़ा का नाम शामिल है।
किस पर क्या आरोप
एसआईटी की ओर से दाखिल किए गए आरोपपत्र में शामिल अधिवक्ता अशरफ सिद्दीकी पर काशीपुर निवासी एक काश्तकार की जमीन का बैक डेट में 143 कराकर लाखों का कमीशन लेने और किसान को मिले मुआवजे की रकम को ठिकाने लगाने के लिए मनी ट्रेल करने का आरोप है। काश्तकार दिनेश, बरिंदर सिंह, बलदेव, नन्हे और जगदीश लाल पर फर्जी दस्तावेजों की मदद से अपनी भूमि का बैक डेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा हड़पने का आरोप है।
जल्द शुरू हो सकती है गिरफ्तारी
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में एसआईटी को अभी एक अधिवक्ता सहित करीब 42 से अधिक किसानों की गिरफ्तारी करनी है। शुक्रवार को अधिवक्ता सहित पांच किसानों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने से माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही कि