फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra weather update

बदरीनाथ में जोरदार बारिश, 4000 हजार यात्री रुके

Tue, 13 May 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Tue, 13 May 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
chardham yatra weather update

मंगलवार को भी केदारनाथ में बर्फबारी जारी रही। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग में तड़के से शुरू हुई बारिश जारी है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे पर कंचनगंगा और रदांग बैंड के पास मार्ग बंद हो गया है। जिस कारण्ा 4000 हजार यात्री जोशीमठ, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में रुके हुए हैं।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन भी पुलिस को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रोकनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सांय चार बजे पुलिस ने बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में यात्रा वाहनों को रोक लिया है।
विज्ञापन


जिससे इन जगहों पर करीब 3500 तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया है। सोमवार को सुबह 10 बजे से बदरीनाथ धाम में बारिश शुरू हो गई थी।

जबकि जोशीमठ क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। जिससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ के समीप भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गया है।

1700 तीर्थयात्री धाम में रुके

chardham yatra weather update

इसे देखते हुए बदरीनाथ और जोशीमठ पुलिस ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया है। जोशीमठ में सांय होने तक करीब 90 छोटे बडे़ वाहनों में 15 सौ तीर्थयात्री रूके हुए हैं।

जबकि बदरीनाथ धाम से लौट रहे 17 सौ तीर्थयात्रियों को धाम में ही रोक लिया गया है। थानाध्यक्ष बदरीनाथ मुकेश चौहान ने बताया कि धाम में दिनभर रूक-रूककर बारिश हो रही है।

जिससे यहां ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, थानाध्यक्ष जोशीमठ प्रदीप राठौर ने बताया कि सांय चार बजे जोशीमठ नृसिंह मंदिर के समीप यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने से रोक लिया गया है। बारिश थमने के बाद मंगलवार सुबह ही यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

गिर रहा है तापमान

chardham yatra weather update

सोमवार को 242 वाहनों से दो हजार 132 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बारिश को देखते हुए कई तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में रात्रि विश्राम करने के बजाय निचले क्षेत्रों को लौट गए हैं।

लगातार हो रही बारिश से धाम के तापमान में खासी गिरावट आ गई है। सोमवार को धाम में न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम सात डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी

chardham yatra weather update

वहीं केदारना‌थ धाम में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। सोमवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई। धाम में पिछले 48 घंटे से मौसम खराब है।

बर्फबारी और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को यात्रा पर दो दिन के लिए रोक लगा दी थी। इसके बावजूद केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में रुके 24 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

सभी यात्रियों को दर्शन करने के बाद धाम से नीचे भेज दिया गया। लिनचोली में रुके 152 श्रद्धालुओं को सोमवार को पुलिस दल के साथ सोनप्रयाग भेज दिया गया। मौसम खराब होने और केदारनाथ में हेलीपैड में बर्फ होने के कारण गुप्तकाशी से धाम के लिए कोई चॉपर उड़ान नहीं भर पाया।

रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ

chardham yatra weather update

यात्रा पर रोक होने के कारण सोमवार को सोनप्रयाग में यात्रियों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं किया गया। शनिवार रात से मौसम खराब होने के कारण रविवार को यात्रा स्थगित कर दिए जाने के कारण सोमवार सुबह छह बजे के बाद सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर यात्रियों को रोक दिया गया।

जबकि धाम में फंसे यात्रियों को पैदल मार्ग और चापर से नीचे लाया गया। वहीं रविवार तड़के कुछ यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए चले गए थे इनमें से कुछ तो गौरीकुंड से वापस आ गए जबकि 24 यात्री धाम से करीब पांच किमी पहले लिनचोली पहुंच गए थे।

रविवार की रात उन्होंने वहीं काटी। ये यात्री सोमवार सुबह खराब मौसम में ही केदारनाथ की ओर चल दिए। उन्होंने दोपहर तक बाबा के दर्शन भी कर लिए।

प्रभारी जिलाधिकारी राहुल गोयल ने बताया कि मौसम  को देखते हुए यात्रा को पुन: शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल धाम में कोई यात्री नहीं है। यात्रियों का पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed