फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra uttarakhand.

चारधाम यात्रा को प्रमोट करने के लिए नई योजना

Fri, 05 Feb 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
chardham yatra uttarakhand.

उत्तराखंड पर्यटन विभाग चार धाम यात्रा को प्रमोट करने के लिए नई योजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


यदि योजना साकार हुई तो उत्तराखंड में प्रवेश करते ही लोगों को ‘वेलकम टू चारधाम’ का संदेश मिलेगा। इस संदेश के साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से लोगों को एक लिंक भी भेजा जाएगा, जिसमें जाकर चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां ली जा सकती हैं।

अभी तक पर्यटकों के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है, जिसके तहत आसानी से उन्हें केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री संबंधी जानकारी मिल पाए। पर्यटक यदि उत्तराखंड पहुंच भी गए तो उन्हें खुद ही अपनी यात्रा तय करनी होती है। विभाग की ओर से उन्हें किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जाती। लेकिन, अब विभाग इस दिशा में योजनाएं तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल कंपनियों से इस संबंध में बात चल रही है। पर्यटकों को उत्तराखंड में प्रवेश करते ही स्वागत संदेश भेजा जाएगा। इसी में उन्हें लिंक भेजकर चार धाम यात्रा के बारे में विस्तार से बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कंपनियों से बात चल रही है। विभाग का प्रयास है कि जल्द ही योजना हो जाए। इससे पर्यटकों को अहसास होगा कि चारधाम की ओर से उनका स्वागत हुआ है तो वह यदि चारधाम यात्रा के बारे में सोचकर न भी आए हों तो भी शायद मन बना लें।
- वाईके गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed