{"_id":"6a1870b5b02812e8680f9410","slug":"chardham-yatra-two-pilgrims-from-madhya-pradesh-fall-ill-at-rishikesh-transit-camp-both-di-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत
Thu, 28 May 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 28 May 2026 10:17 PM IST
सार
ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करवल गांव निवासी रामखिलावन केवट और शिवपुरी जिले के सोन्हर गांव निवासी मीना बैश की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दो तीर्थयात्रियों के तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में बुधवार को दोपहर 12:20 बजे मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करवल गांव निवासी रामखिलावन केवट (75) पुत्र ननकू केवट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर आया था आठ सदस्यीय दल
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बुधवार को ट्रांजिट कैंप परिसर में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सोन्हर गांव निवासी मीना बैश (51) पत्नी अमर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों की ओर से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन