फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra-Route-diversion -information- Google Map

चारधाम यात्रा : गूगल मैप पर मिलेगी रूट डायवर्जन की जानकारी

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra-Route-diversion -information- Google Map
चारधाम यात्रा के दौरान अगर रूट डायवर्ट होगा तो तत्काल इसकी जानकारी गूगल मैप पर मिल जाएगी। गूगल मैप पर देखकर यात्री दूसरे मार्ग से जा सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने गूगल मैप के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि किस तरह पल-पल की जानकारी गूगल मैप पर साझा की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात निदेशक ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग को मलबा आने, हादसा होने या मौसम खराब होने की दशा में डायवर्ट किया जाता है। कई बार इसकी जानकारी यात्रियों को देरी से मिलती है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गूगल मैप के अधिकारियों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना तैयार की गई है। निदेशक ने बताया कि किसी भी बाधा की जानकारी सबसे पहले पुलिस को मिलती है। इसके लिए यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को व्हॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ये कर्मचारी किसी भी बाधा के वक्त इसकी जानकारी यातायात निदेशालय को देंगे। यह जानकारी तत्काल गूगल मैप की टीम को भेजी जाएगी। लोकेशन के साथ इस जगह को अपलोड किया जाएगा। इसके बाद गूगल मैप पर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भी अपलोड की जाएगी ताकि लोग रास्ते को बदल सकें। गूगल मैप की टीम ने शुक्रवार को यातायात निदेशालय में एक डेमो भी दिया। यातायात निदेशक ने बताया कि डेमो में सब कुछ ठीक रहा है। जल्द ही इसका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed