{"_id":"62a22a61823ee2796b7ec1f4","slug":"chardham-yatra-online-registration-closed-for-next-10-days-so-far-30-lakh-pilgrims-have-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: अगले 10 दिन तक ऑनलाइन पंजीकरण बंद, अब तक 30 लाख तीर्थयात्री करा चुके रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: अगले 10 दिन तक ऑनलाइन पंजीकरण बंद, अब तक 30 लाख तीर्थयात्री करा चुके रजिस्ट्रेशन
Thu, 09 Jun 2022 10:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:44 PM IST
सार
चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सरकार ने इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए अगले 10 दिनों तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरे हो गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण का स्लॉट उपलब्ध है। एक माह के बाद ऑफलाइन पंजीकरण के लिए स्थिति सामान्य हुई है। अब तक 30 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सरकार ने इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है। शुरुआत में यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना पंजीकरण दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश में कई दिनों तक पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ कम हुई है।
विज्ञापन
पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अगले 10 दिनों तक पूरे स्लॉट बुक हैं। केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण उपलब्ध है जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए 18 जून और बदरीनाथ धाम में 15 जून के बाद स्लाट मिल सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक 30 लाख से श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालु
धाम संख्या
केदारनाथ 586628
बदरीनाथ 611226
गंगोत्री 323599
यमुनोत्री 241137
हेमकुंड साहिब 47449