फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra is a challenge for uttarakhand government

दरकते पहाड़ों के बीच चारधाम यात्रा बड़ी चुनौती

Mon, 03 Mar 2014 11:37 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, जोशीमठ
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 03 Mar 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
chardham yatra is a challenge for uttarakhand government

चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने से पहले क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों का पुनर्निर्माण एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


15 अप्रैल तक सभी सड़क मार्गों को करना है दुरुस्त
आपदा से विकसित हुए नए भूस्खलन जोन अब भी दरकते हुए सड़कों पर मलबा बिखेर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को 15 अप्रैल तक सभी सड़क मार्गों को यातायात के लिए दुरुस्त करना है।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
विज्ञापन


लेकिन अब तक किसी भी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन जोन के बदले वैकल्पिक मार्ग तो दूर क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो पाया है।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग से जोशीमठ तक पुराने भूस्खलन जोन के साथ ही कई नए जोन भी विकसित हुए हैं। इनसे मलबा लगातार गिर रहे है। कमेड़ा (रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का बार्डर) से पातालगंगा (जोशीमठ से 15 किमी पहले) तक कई लैंड स्लाइड जोन हैं।


हनुमान चट्टी तक पुल बहने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त
जिनमें हल्की बारिश के साथ मलबा गिर रहा है। जोशीमठ से बदरीनाथ तक के लिए अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है, जबकि पांडुकेश्वर से हनुमान चट्टी तक पुल बहने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त है।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

उधर, बीआरओ के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर पुनर्निर्माण का दबाव राज्य सरकार की ओर से लगातार बढ़ रहा है। संगठन के लिए भूस्खलन जोन सबसे बड़ी चुनौती हैं, जिनका इतने कम समय में समाधान संभव नहीं दिख रहा।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

बीआरओ के अधिकारियों की हाल ही में नई दिल्ली में हुई बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों को सुचारु बनाने के लिए स्वीकृति मिली है, लेकिन वैकल्पिक मार्गों के प्रस्ताव विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed