फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: In Kedarnath, the number of devotees crossed one lakh, health department issued advisory

चारधाम यात्रा : केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार, जाने से पहले इन बातों पर रखें ध्यान

Thu, 12 May 2022 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 02:14 AM IST
सार

आपदा के बाद बीते आठ वर्षों में पहले सप्ताह में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को भी बाबा के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 25 हजार से अधिक श्रद्धालु भेजे गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra: In Kedarnath, the number of devotees crossed one lakh, health department issued advisory
चारधाम यात्रा, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के पहले सप्ताह में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। आपदा के बाद बीते आठ वर्षों में पहले सप्ताह में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को भी बाबा के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 25 हजार से अधिक श्रद्धालु भेजे गए।

विज्ञापन


कोरोनाकाल के बीच 2020 में पूरे यात्राकाल में 1 लाख 32 हजार और 2021 में 2 लाख 42 हजार यात्रियों ने दर्शन किए थे। बीते वर्ष भी यात्रा के आखिरी 24 दिनों में सवा लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष छह मई से शुरू हुई यात्रा में नए रिकार्ड बन रहे हैं। 
विज्ञापन


कपाट खुलने पर पहले दिन 23512 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इसके बाद 7 से 11 मई तक प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या 17 हजार से अधिक बनी हुई है। वर्ष 2017 में कपाट खुलने के बाद 17वें दिन, 2018 में 16वें दिन और 2019 में 12वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या ने एक लाख का आंकड़ा पार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष सिर्फ छह दिनों में ही एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

दिन              दर्शनार्थियों की संख्या 
6 मई            23512
7 मई            18212
8 मई            17749
9 मई            18183
10 मई           18887 
11 मई         15 हजार से अधिक (शाम चार बजे तक)

आठ दिन में चारधाम आए पौने तीन लाख तीर्थयात्री

प्रदेश के प्रसिद्ध चारों धामों में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पौने तीन लाख पार हो गया है। यात्रियों में चारधाम के दर्शन के लिए खासा उत्साह है। 

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि 3 से 11 मई तक चारों धामों में 2.88 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में बुधवार शाम तक 63337 तीर्थयात्री और केदारनाथ धाम में 111538  तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि गंगोत्री धाम में 60630 और यमुनोत्री धाम में 52959 तीर्थ यात्री ने दर्शन किए हैं।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से पंजीकरण, स्थानीय यात्रा मार्ग के मंदिरों में दर्शन किए जाने समेत आवासीय व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता, स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयोग के लिए तीर्थ यात्रियों से अपील की है।


चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक चारधाम यात्रा के सभी तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। इनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। इन स्थानों पर तीर्थयात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, अत्यधिक अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन, हवा का कम दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

इन बातों पर रखें ध्यान

  • स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करें। 
  • पहले से बीमार लोग अपने चिकित्सक का परामर्श पर्चा, चिकित्सक का फोन नंबर और चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाईयां अपने साथ रखें।
  • ज्यादा बुजुर्ग, बीमार या कोविड से ग्रस्त हो चुके व्यक्ति या तो यात्रा न करें या कुछ समय के लिए टाल दें।
  • तीर्थस्थल पर पहुंचने से पहले रास्ते में एक दिन का आराम जरूर करें।
  • गर्म और ऊनी कपड़े साथ में रखें।
  • हृदय रोगी, श्वास रोगी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी रखें।
  • सिर दर्द, चक्कर आना, घबराहट, दिल की धड़कनें तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व होठों का नीला पड़ना, थकान होना, सांस फूलना, खांसी आना या दूसरे लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
  • धूम्रपान व दूसरे मादक पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
  • अल्ट्रा वायलेट किरणों से आंखों को बचाने के लिए सन ग्लास का प्रयोग करें।
  • यात्रा के दौरान पानी पीते रहें और खाली पेट न रहें।
  • लंबी पैदल यात्रा के दौरान बीच-बीच में विश्राम करते रहें।
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में व्यायाम करने से बचें।
  • स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए 104 और एंबुलेंस के लिए 108 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।


बदरीनाथ में महिला तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत

बदरीनाथ धाम में एक महिला तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जबकि पुलिस ने कंचन गंगा के समीप बदरीनाथ हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बदरीनाथ में महिला तीर्थयात्री रामप्यारी (79), पिपरोली रोड, विकास कॉलोनी, वार्ड नं 53, सीकर, राजस्थान की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके पुत्र पवन पापड़िया ने पुलिस को बताया कि वे मंगलवार रात को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। 



रात को ही उनकी माता की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि महिला तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत हुई है। वहीं, मंगलवार रात को बदरीनाथ थाना पुलिस को बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा के समीप एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। 

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बदरीनाथ अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक का बांया हाथ कटा हुआ है। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed