फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra Gangotri yamunorti ban on the movement of vehicles in Uttarkashi from 9 pm to 5 am Monsoon

Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति

Mon, 30 Jun 2025 01:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

संपर्क मार्गों पर भूस्खलन घटनाओं को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्री में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जनपद में पुलिस के 6 बैरियर हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra Gangotri yamunorti ban on the movement of vehicles in Uttarkashi from 9 pm to 5 am Monsoon
यमुनोत्री हाईवे महर गांव के पास मलबे में तब्दील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी पुलिस बैरियरों पर रात्री 9 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस दौरान मात्र एंबुलेंस सहित आपाताकालीन वाहनों और सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों जनपद में चार धाम यात्रा भी संचालित की जा रही है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्री में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जनपद में पुलिस के 6 बैरियर हैं।

विज्ञापन


इन बैरियरों पर रात्री 9 बजे के बाद आने वाले वाहनों को उसके आसपास ही सुरक्षित स्थानों पर ही रूकवाया जाएगा। क्योंकि पूर्व के वर्षों में कई बार रात्री में वाहनों की आवाजाही के दौरान अचानक हुए भूस्खलन के कारण कई घटनाएं देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

इसलिए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों सहित सैन्य और अद्धैसैनिक बलों के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। आपदा प्रबंधन विभाग के जारी निर्देश के अनुसार इस दौरान स्थानीय वाहनों को भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed