फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Four member committee formed under the chairmanship of NHM director health service

Chardham Yatra: एनएचएम निदेशक की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय समिति, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

Wed, 08 Jun 2022 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 10:43 PM IST
सार

विशेषज्ञ समिति की ओर से चारधाम यात्रा मार्गों पर आने वाली चिकित्सा इकाइयों समेत हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर और मेडिकल रिलीफ केंद्रों का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत को देखा जाएगा। इसके बाद समिति सरकार को सुझाव देगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra Four member committee formed under the chairmanship of NHM director health service
केदारनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर सरकार को सुझाव देगी। सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण और पूर्व से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित यात्रियों की हार्ट अटैक से लगातार मौतें हो रही हैं। चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। अब तक चारों धामों में 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 148 यात्रियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। जिसमें एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी को अध्यक्ष बनाया गया। उनके अलावा दून मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अमर उपाध्याय, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नवीन राजपूत सदस्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीर्थयात्रियों की मौत
धाम मृतक संख्या
केदारनाथ  66
बदरीनाथ  34
गंगोत्री 12
यमुनोत्री 36
कुल 148

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed