फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: Chairman of the 16th Finance Commission visited Baba Kedarnath and praised the reconstruction

Chardham Yatra: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने किए बाबा केदार के दर्शन, की पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना

Tue, 20 May 2025 07:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 07:59 PM IST
सार

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ ने आयोग के दल में शामिल सभी सदस्यों का केदारनाथ धाम में स्वागत किया। जिला प्रशासन की और से सभी आगंतुकों को स्मृति चिह्न, केदारनाथ धाम प्रतिकृति एवं स्थानीय उत्पादों से बने हुए शॉल भेंट किए गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra: Chairman of the 16th Finance Commission visited Baba Kedarnath and praised the reconstruction
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया आयोग के अन्य सदस्यों के साथ आज केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. सौरभ ने आयोग के दल में शामिल सभी सदस्यों का केदारनाथ धाम में स्वागत किया। जिला प्रशासन की और से सभी आगंतुकों को स्मृति चिह्न, केदारनाथ धाम प्रतिकृति एवं स्थानीय उत्पादों से बने हुए शॉल भेंट किए गए। धाम में दर्शन के बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हो रहे विकास एवं पुनर्निर्माण के कार्य अत्यंत तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन द्वारा जिस प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमालय की गोद में स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक धरोहर भी है। उन्होंने धाम के आस-पास के प्राकृतिक सौंदर्य की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि यह स्थान पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का अद्वितीय संगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Border-2 Shooting: एक्टर सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

इस अवसर पर आयोग के अन्य सदस्यों ने भी धाम में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि देश के इस प्रमुख तीर्थस्थल को जिस रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है, वह देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed