{"_id":"645f80284ea43dd3ec0de196","slug":"chardham-yatra-bus-accident-bus-gujarat-passengers-bus-going-to-rishikesh-overturned-pilgrims-injured-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: गुजरात के 27 यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: गुजरात के 27 यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 16 लोग घायल
Sat, 13 May 2023 09:43 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 13 May 2023 09:43 PM IST
सार
Chardham yatra 2023: श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। बस में चालक समेत 27 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से बस का चालक फरार है।
विज्ञापन
हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गुजरात के तीर्थयात्रियों को लेकर दो बसें ऋषिकेश की ओर आ रही थीं। जैसे ही दोनों बसें कौड़ियाला के समीप मोड पर पहुंचीं तो आगे चल रही बस पलट गई। स्थानीय लोगों और दूसरी बस में सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती की व्यासी चौकी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: हिंदू युवती को नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद पुलिस सतर्क, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार
विज्ञापन
नहीं लगे बस के ब्रेक
थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि मृतिका की पहचान कल्पना (32) निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। बस में सवार सभी तीर्थयात्री गुजरात के थे जो यात्रा के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। शर्मा के मुताबिक बार-बार ढलान होने के कारण बस के ब्रेक गर्म हो गए थे। जब बस कौड़ियाला के समीप मोड़ पर पहुंची तो चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और बस पलट गई। हालांकि घटना के बाद से चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है। तीर्थयात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।