फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra and politics

चारधाम पर टिकी है कांग्रेस-भाजपा की सियासत

Sat, 03 May 2014 11:45 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, नौगांव
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, नौगांव Updated Sat, 03 May 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
chardham yatra and politics

आपदा के बाद हुए पुनर्निर्माण को उत्तरकाशी जनपद की यमुनोत्री विधानसभा के साथ पुरोला में भी बड़ा मुद्दा माना जा रहा है।

विज्ञापन


चार धाम यात्रा की कमजोर शुरुआत केवल आपदा प्रभावितों के ही नहीं बल्कि यात्रा से जुड़े कारोबारियों के जख्म हरे कर रही है। यहां भाजपा कांग्रेस की सियासत चार धाम यात्रा पर टिकी है।

तीर्थयात्रियों के कम पहुंचने का ठिकरा क्षेत्रवासी राज्य सरकार पर फोड़ रहे हैं। कांग्रेस के लिए यहां यह दिक्कत है कि चारों धाम के कपाट खुलने के बाद मतदान है। हालांकि जनता की कसौटी पर भाजपा प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी की क्षेत्र में सक्रियता मतदान में परखी जाएगी।

विज्ञापन

सियासत गर्माने लगी

chardham yatra and politics

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ उत्तरकाशी की गंगोत्री और पुरोला में सियासत गर्माने लगी है। भाजपा के लिए यहां चिंता का बड़ा विषय कमजोर मोदी लहर के साथ उनके प्रत्याशी की उपस्थिति न के बराबर रहना है।

यमुनोत्री का कपाट खुलते ही लोग जून 2013 की आपदा को याद करने लगे हैं। धाम मार्ग पर बसा एक गांव खरादी आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

इस गांव में भूस्खलन से कई मकान बह गए जबकि कई मकान, होटल और दुकानें खतरे में होने के कारण बंद हो गई। यमुनोत्री के किनारे बसे गांव को बचाने के लिए बाढ़ नियंत्रण का कार्य करने के साथ बड़े पुश्तों का निर्माण होना है।

दोबारा मानसून दस्तक देने को

chardham yatra and politics

आपदा के 11 माह बाद भी यहां न तो पुश्ते लगे हैं न ही बाढ़ नियंत्रण कार्य हुआ है। दोबारा मानसून दस्तक देने को है। यहां बरसात से पहले पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो भारी तबाही हो सकती है। यमुनोत्री के विधायक प्रीतम पंवार की प्रचार में निष्क्रियता भी कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा है।

हालांकि यहां केदार सिंह रावत की मजबूत उपस्थिति पार्टी का आधार बनाए हुए है। पुरोला विधानसभा के नौगांव में भी चारधाम यात्रा और आपदा मुद्दा है। यहां विजय बहुगुणा की शनिवार सुबह एक जनसभा है। यहां कांग्रेस की स्थिति आपेक्षाकृत बेहतर दिख रही है। हालांकि पुरोला विधायक मालचंद के अलावा राजकुमार की भाजपा में वापसी माला राज्य लक्ष्मी की चुनावी बढ़त मजबूत कर सकती है।

सर्वाधिक मतदान होता है उत्तरकाशी में
उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीटों पर राज्य में सर्वाधिक मतदान होता है। विधानसभा चुनाव 2012 में पुरोला में 77 फीसदी मतदान हुआ, यमनोत्री में 71 फीसदी और गंगोत्री में 70 फीसदी मतदान हुआ।

पुरोला से कांग्रेस को टिहरी संसदीय उपचुनाव में साढ़े चार हजार की बढ़त मिली। इससे पहले 2009 में विजय बहुगुणा यहां पीछे रहे, लेकिन 2004 में उनको दो हजार मतों की बढ़त मिली थी। यमनोत्री में भाजपा टिहरी संसदीय उपचुनाव, 2009 और 2004 लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाने में कामयाब रही है।

विज्ञापन

चुनाव में असर दिखेगा

chardham yatra and politics

लोकसभा चुनाव को लेकर यमनोत्री में राजनीतिक दलों की सदगर्मियां तो नहीं गर्माई लेकिन जनता चार धाम को लेकर चिंतित है। यहां लोगों का कहना है कि यात्रा में अगर तीर्थयात्रियों की आमद कम रही तो उसका चुनाव में असर दिखेगा।

श्यामचट्टी के पास त्रिखली के प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि उनके गांव के पास आपदा में एक भूस्खलन आया, जिसकी रोकथाम के लिए अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया। हालांकि प्रमोद भाजपा प्रत्यशी के यहां सक्रिय नहीं होने की बात कह रहे हैं।

यहां यात्रा के चलते हम युवा बाहर नौकरियों के लिए नहीं जाते, लेकिन उसका प्रभावित होना भविष्य की चिंताएं बढ़ा सकता है। खरादी गांव के मदन सिंह ने कहा कि उनका गांव खतरे की जद में है बावजूद इसके पुनर्निर्माण तेज नहीं किया गया। दो माह से सिर्फ मशीनें खड़ी है।

ऐसे में गांव अगली बरसात भगवान भरोसे रहेगा। खिलावन गुसाईं का कहना है कि चार धाम यात्रा के बंदोबस्त समय रहते दुरुस्त कर दिये जाते तो कांग्रेस को फायदा मिलता। जानकी चट्टी के प्रधान रणवीर राण ने कहा कि चुनाव में यात्रा ही सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसपर लोग मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed