फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 This time Haridwar ARTO administration will make 10 thousand green cards

Chardham Yatra: इस बार 10 हजार ग्रीन कार्ड बनाएगा हरिद्वार एआरटीओ प्रशासन, बेहतर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Tue, 11 Mar 2025 10:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था होने से हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा सकेगा। ग्रीन कार्ड जारी करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसकी पूर्व में ही तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025  This time Haridwar ARTO administration will make 10 thousand green cards
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार हरिद्वार एआरटीओ प्रशासन पर चारधाम यात्रा के दौरान अधिक भार बढ़ेगा। इसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एआरटीओ प्रशासन पंकज श्रीवास्तव इस बार दस हजार से अधिक वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी करने का लक्ष्य मानकर तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल एआरटीओ हरिद्वार ने 8850 ग्रीन कार्ड जारी किए थे। इसके लिए कार्यालय पर आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने में परेशानी उठानी पड़ी थी। एआरटीओ प्रशासन ने वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी से कार्यालय के सामने खाली पड़े प्लॉट पर पार्किंग बनाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था होने से हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा सकेगा। ग्रीन कार्ड जारी करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसकी पूर्व में ही तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: बैठक में प्रधान की जगह पहुंचे प्रधानपति, नाराज जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने मंच से उतारा



यातायात पुलिस के साथ एआरटीओ ने संभावित स्थलों का किया सर्वे
एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने मंगलवार को यातायात पुलिस के साथ शहर में कई स्थलों का सर्वे किया। इसमें चारधाम यात्रा के दौरान उपयोग में ली जाने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संयुक्त सर्वे किया गया। यात्रा से पूर्व परिवहन, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम व लोक निर्माण विभाग, एनएचआई के अधिकारी जायजा लेते हैं। इसमें जो स्पॉट चिह्नित होते हैं, उन पर सुधार कार्य किए जाएंगे। संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि किन स्थानों पर क्या कार्य होने हैं। एक अप्रैल से जहां एआरटीओ वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी करना शुरू कर देगा। वहीं चिन्हित स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य की चुनौती भी विभागों के सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed