फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Offline travel registration will start from April 28, sign boards installed on routes

Chardham Yatra: 28 अप्रैल से इन जगहों पर शुरू होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण, रूटों पर साइन बोर्ड लगाए

Thu, 17 Apr 2025 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Offline travel registration will start from April 28, sign boards installed on routes
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरर्बटपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन


30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण की व्यवस्था ऑफलाइन रहेगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वाले यात्री 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरर्बटपुर (विकासनगर) में 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। चारधाम पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 18 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, इनमें 16741 विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: शुरूआती 15 दिन में 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, यहां होंगे ऑफलाइन पंजीकरण

चारधाम रूटों पर साइन बोर्ड लगाए

पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सूचना संबंधी साइन बोर्ड लगाए हैं। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आसानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की ओर से अधिकारियों को चारधाम यात्रा के रूटों पर साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए है। चारधाम मार्गाें पर पड़ने वाले थानाध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बृहस्पतिवार को डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र में कई जगहों पर साइन बोर्ड लगाए गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा रूट की सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed