Chardham Yatra: दो दिन में ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंचा, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए हुए
Chardham Yatra 2025: पर्यटन विभाग के वेब पोर्टल के माध्यम से 3.73 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि मोबाइल एप से 7241 पंजीकरण किए गए।
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए दूसरे दिन ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक 3.81 लाख लोग पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए 1.22 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा यात्रा शुरू होने पर मिलेगी।
30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर इस बार भी देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पंजीकरण के आंकड़े इसे साबित कर रहे हैं। पहले दिन 1.65 लाख तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों पर यात्रा करने के लिए पंजीकरण किया था। जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.81 लाख पहुंच गया है।
यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि पर्यटन विभाग के वेब पोर्टल के माध्यम से 3.73 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि मोबाइल एप से 7241 पंजीकरण किए गए। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल व मोबाइल एप सुचारू रूप से चल रहे हैं। पंजीकरण के लिए आधार नंबर अनिवार्य किया गया। यदि एक आईडी से छह लोगों का पंजीकरण करना है तो सभी का आधार जरूरी है। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
Haridwar: पतंजलि विश्वविद्यालय में हुआ 62वां अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव, समापन में सीएम धामी भी हुए शामिल
अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ-1,22,457
बदरीनाथ-1,13,951
गंगोत्री-71,465
यमुनोत्री-69,555
हेमकुंड साहिब-3,395
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.