फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 helicopter tickets to Kedarnath and Hemkund Sahib Booking will begin from 10 September

Heli Seva: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन से शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग, किराया हो सकता है महंगा

Sun, 07 Sep 2025 04:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

15 जून को हेली हादसे के बाद डीजीसीए ने शटल सेवा पर रोक लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 helicopter tickets to Kedarnath and Hemkund Sahib  Booking will begin from 10 September
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से उड़ान भरेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर से हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने हेलिकॉप्टरों की शटल उड़ान पर रोक लगा दी थी। हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व डीजीसीए के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रोक हटाने व मानकों के अनुसार हेली सेवा संचालन में सहयोग का आग्रह किया था। इसके बाद डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


Butter Festival: मखमली बुग्याल में खेली दूध-मक्खन की होली, ढोल-दमाऊं की थाप पर किया रासो-तांदी नृत्य, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया डीजीसीए की रोक हटाने के बाद आईआरसीटीसी को 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की 15 सितंबर 10 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग करा सकेंगे। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

शटल उड़ान व सीटें कम होने से बढ़ेगा किराया

सीईओ ने बताया कि हेली सेवा के संचालन के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। केदारनाथ हेमकुंड साहिब के लिए शटल उड़ान व सीटें कम होने से हेली किराया बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी से 8532 रुपये, फाटा से 6062, सिरसी से 6060 रुपये प्रति यात्रा आने-जाने का किराया तय है। जबकि हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली का किराया 10,080 रुपये प्रति यात्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed