फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Air service from Jolly Grant to Kedarnath and Badrinath Dham from 2 May

Chardham Yatra: जौलीग्रांट से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो मई से हवाई सेवा, 70% से ज्यादा बुकिंग हुई फुल

Mon, 28 Apr 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Apr 2025 08:03 PM IST
सार

इस बार कंपनी प्रत्येक दिन दोनों धामों के लिए दो फेरे लगाएगी। जिससे एक ही दिन में करीब 80 श्रद्धालु जौलीग्रांट से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Air service from Jolly Grant to Kedarnath and Badrinath Dham from 2 May
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो मई से जौलीग्रांट स्थित हेलीपैड से अपनी उड़ान शुरू करने के लिए रुद्राक्ष एविएशन के अधिकारी और कर्मचारी जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच गए हैं। दो मई से हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे साल दो मई से जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए प्रत्येक दिन एक बार में कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


इस बार कंपनी प्रत्येक दिन दोनों धामों के लिए दो फेरे लगाएगी। जिससे एक ही दिन में करीब 80 श्रद्धालु जौलीग्रांट से आवाजाही कर सकेंगे। जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर दो मई से लेकर बीस जून तक दोनों धामों के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


उसके बाद बरसात सीजन में हेलीकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक लग जाएगा। बरसात पूरी होने के बाद 15 सितंबर से दोबारा दोनों धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी। कंपनी का हेलीकॉप्टर 30 अप्रैल को जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। रुद्राक्ष एविएशन के प्रबंधक पीके छाबरी ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक बुकिंग फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हरिद्वार में तैयारी पूरी...दो सुपर, छह जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया यात्रा क्षेत्र

प्रति यात्री 1.21 लाख है किराया

प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया 1.21 लाख (एक ही दिन में वापसी) और 1.41 लाख रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया 1.11 लाख 11 और 1.31 लाख प्रति पैसेंजर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed