फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramlila concludes in Jhajhra; coronation ceremony held alongside a grand procession

Dehradun News: झाझरा में रामलीला का समापन, शोभायात्रा के साथ हुआ राजतिलक

Wed, 04 Nov 2026 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes in Jhajhra; coronation ceremony held alongside a grand procession
देहरादून। राम कॉलोनी झाझरा में श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का बुधवार को समापन हो गया। समापन पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई और उनका राजतिलक किया गया। शोभायात्रा श्री बालाजी धाम तक निकाली गई। इसके बाद भगवान श्री राम का पूरे विधि विधान से पूजन किया गया। पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य राजतिलक संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सचिन बड़थवाल ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गढ़वाल महासभा से रोशन धस्माना, गजेंद्र भंडारी, उदय शंकर भट्ट, सूर्य प्रकाश भट्ट और मंजू नेगी शामिल थे। इस अवसर पर राकेश तड़ियल, सृष्टि नेगी, वरुण ढोंढ़ियाल, दिलीप सिंह पवार, ललिता भरत नेगी, बलवंत सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed