{"_id":"680f8d13fe37794c9c073361","slug":"chardham-yatra-2025-area-divided-into-two-super-six-zones-and-12-sectors-in-haridwar-ssp-deployed-force-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: हरिद्वार में तैयारी पूरी...दो सुपर, छह जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया यात्रा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: हरिद्वार में तैयारी पूरी...दो सुपर, छह जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया यात्रा क्षेत्र
Mon, 28 Apr 2025 07:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:48 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस के जवानों से जनसंवाद कर यात्रा प्रबंधन को लेकर सुझाव मांगे और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यात्रा क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 6 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को ब्रीफ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे यात्रा क्षेत्र को दो सुपर व छह जोन और 12 सेक्टरों में क्षेत्र को विभाजित किया गया है। एसएसपी ने चारधाम यात्रा की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से जनसंवाद किया। उनसे सुझाव मांगे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय हाॅल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस के जवानों से जनसंवाद कर यात्रा प्रबंधन को लेकर सुझाव मांगे और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यात्रा क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 6 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
जनपद में चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैरोला को नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने कहा कि रात्रि में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस वाहनों को सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से पार्क नहीं होने देंगे। सभी पुलिसकर्मी यात्रियों से मधुर व्यवहार से पेश आएं।
विज्ञापन
Haridwar: रानीपुर झाल के पास हाईवे पर आ धमका हाथी, देखते ही दहशत में आए राहगीर, रुक गया ट्रैफिक, वीडियो
श्रद्धालुओं के जानकारी मांगने पर शालीनता से जवाब दिया जाए। प्रत्येक सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सुपर जोन में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है। यात्रा के दृष्टिगत चमगादड़ टापू व यातायात डायवर्जन होने पर बैरागी कैंप को होल्डिंग एरिया चिह्नित किया गया है। नारसन बॉर्डर को स्क्रीनिंग प्वाइंट के लिए चिह्नित किया है।
ये पुलिस बल चारधाम यात्रा ड्यूटी में लगाया गया
एसएसपी ने बताया कि यात्रा ड्यूटी में दो एएसपी, छह सीओ, इंस्पेक्टर, एसओ, एसएसआई 11, एसआई 25, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 90, सात महिला कांस्टेबल, एक टीआई, चार एसआई व एएसआई, 10 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 69 होमगार्ड, बीडीएस टीम/डॉग स्क्वायड टीम 12, फायर सर्विस चार यूनिट, जल पुलिस की सात टीम, पीएसी की कए कंपनी तैनात की गई है।