फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 after Pahalgam attack paramilitary forces will also be deployed during Chardham first time

Chardham Yatra: पहलगाम हमले के बाद अलर्ट...चारधाम व पर्यटन सीजन में पहली बार पैरा मिलिट्री फोर्स भी होगी तैनात

Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में इस साल पहली बार पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन, सेक्टर वार बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पूरा क्षेत्र 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बंटा रहेगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 after Pahalgam attack paramilitary forces will also be deployed during Chardham first time
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्र सरकार को अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ऐसा पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर किया जा रहा है। इनमें से छह कंपनियां गढ़वाल परिक्षेत्र और चार कंपनियों को कुमाऊं परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व पर्यटन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही इन कंपनियों का आवंटन किया जाएगा। चारधाम यात्रा में इस साल पहली बार पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन, सेक्टर वार बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पूरा क्षेत्र 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बंटा रहेगा। हर सेक्टर में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी जगहों पर छह हजार से अधिक पुलिस, एसडीआरएफ और पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


साथ ही पहली बार देहरादून में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। नौ स्थानों पर एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। ताकि, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो तो उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर खुफिया तंत्र को भी हर वक्त सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: बना कंट्रोल रूम...यात्रा मार्ग पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, चालू हुए पुलिस के 624 सीसीटीवी कैमरे

डीजीपी दीपम सेठ ने पिछले दिनों सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर लगातार सभी जिलों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अब इन क्षेत्रों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने की भी तैयारी की गई है। इसके लिए पिछले सप्ताह केंद्र सरकार को 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई है।


इस साल पहली बार चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। केंद्र सरकार को इसकी मांग भेजी गई है। इनमें से छह गढ़वाल और चार कंपनी कुमाऊं परिक्षेत्र के लिए भेजी जाएंगी।
- डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed