फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Transporters preparing to increase bus fares for Chardham Yatra by 10 to 15 percent

Chardham Yatra 2024: बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में ट्रांसपोर्टर, आज बैठक में होगा फैसला

Sat, 16 Mar 2024 11:58 AM IST
रेनू सकलानी मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

ट्रांसपोर्टरों ने बसों में किराया बढ़ोत्तरी के लिए 10 से 15 प्रतिशत वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की आज होग, जिसमें इसे लेकर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Transporters preparing to increase bus fares for Chardham Yatra by 10 to 15 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चारधाम यात्रा में बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने पर ट्रांसपोर्टर विचार कर रहे हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्टरों ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसपर चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले साल भी ट्रांसपोर्टरों की ओर से पांच से 10 फीसदी किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन किसी प्रकार का फैसला नहीं हो पाया था। इस बार ट्रांसपोर्टरों ने 10 से 15 फीसदी किराये वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा है। शनिवार को होने वाली चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में किराये को लेकर फैसला होगा। संवाद

विज्ञापन

चारधाम यात्री बसों का किराया (वर्ष 2023)

बस मॉडल             ऋषिकेश से हरिद्वार से धाम

3 बाई 2             4050             4230 चारधाम

2 बाई 2 (पुश बैक) 5970             6250 चारधाम

2 बाई 2 (साधारण) 4510             4730 चारधाम

24 सीटर (साधारण) 4570             4780 चारधाम

नोट: किराया प्रति सवारी का है

ये भी पढ़ें...UKPSC: बिना गणित वाले युवाओं की राह होगी अब आसान, उत्तराखंड पीसीएस से मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर, नया पैटर्न जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के लिए 120 बसों की हो चुकी है बुकिंग

चारधाम यात्रा के लिए 120 बसों की बुकिंग हो चुकी है। दूसरे राज्यों के ट्रैवल एजेंट अलग-अलग ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय में फोन कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जेएस नेगी ने बताया कि कंपनी की 40 से 50 बसों की बुकिंग हो चुकी है। हर दिन दूसरे राज्यों के ट्रैवल एजेंट फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं। गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद भट्ट ने बताया कि उनकी कंपनी की करीब 30 बसें बुक हो चुकी हैं। अन्य कंपनियों की बसें भी बुक हो चुकी हैं।

इस बार चारधाम यात्रा के किराये में 10 से 15 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। किराये को लेकर चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में फैसला लिया जाएगा। - जितेंद्र नेगी, अध्यक्ष टीजीएमओसी लिमिटेड ऋषिकेश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed