फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 security audit Will be Chardham sites checking will be done by anti sabotage

Chardham Yatra 2024: धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की होगी कड़ी सुरक्षा, एंटी सबोटाज से होगी चेकिंग

Fri, 26 Apr 2024 09:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

चारधाम यात्रा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि बल्क एसएमएस के माध्यम से चारधाम यात्रियों को मौसम और मार्गों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 security audit Will be Chardham sites checking will be done by anti sabotage
चारधाम यात्रा - फोटो : Istock

विस्तार

चारधाम यात्रा को लेकर धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की कड़ी सुरक्षा की जाए। चारधाम और उनके परिसर की एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जाए। इसके अलावा यात्रियों को बल्क एसएमएस के माध्यम से मौसम-मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी दी जाए। चारधाम के मार्गों पर घोड़े खच्चर चलाने वालों के सत्यापन करें। साथ ही मार्गोंं पर अस्थायी थाने, चौकी, पर्यटन बूथ, बैरियर चिह्नित स्थानों पर स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया जाए।

विज्ञापन


यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए।बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून एपी अंशुमान ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को समय से सही कराया जाए। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन


केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घोड़े, खच्चरों के रुकने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं। इसके अलावा होटल, ढाबों पर काम करने और घोड़े, खच्चर चलाने वालों के सत्यापन किए जाए। दुकानों पर सामानों के निर्धारित मूल्यों की सूची को लगाई जाए। कहा कि चारधाम के दौरान मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए सभी जनपद में आसान पहुंच वाले स्थान पर सेल का गठन किया जाए। इन जनपदों में नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी निर्देश दिए

-गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जिलों में चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

-सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाएं।

-यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार न हो।

-यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर बोर्ड लगाए जाएं।

-सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज की मॉनिटरिंग कर समय से खंडन किया जाए।

-चारधामों में पुलिस बल नियुक्त कर भीड़ प्रबंधन के उपाय पहले ही किए जाएं।

-मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति समय से चेक कराई जाए।

-पार्किंग स्थलों में अतिरिक्त स्थान न होने पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था कराएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: गर्मी कर रही परेशान, आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

-हेली सेवा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिकृत वेबसाइट (https://heliyatra.irctc.co.in) के माध्यम से बुक करने के लिए प्रेरित किया जाए।

-यात्रा मार्गों में क्षतिग्रस्त मार्ग और भूस्खलन संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएं।

-आपदा संभावित क्षेत्रों में पहले से ही आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ जवानों को नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed