फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Rudraksha Helicopter reach Jolly Grant Heli service of Badri-Kedar full by 15 June

Chardham Yatra 2024: जौलीग्रांट पहुंचा एमआई-17 हेलीकॉप्टर, बदरी-केदार की हेली सेवा 15 जून तक फुल

Tue, 07 May 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)। Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 May 2024 02:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: आगामी 10 मई से यह 18 सीटर हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर पहले केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यह दोनों धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Rudraksha Helicopter reach Jolly Grant Heli service of Badri-Kedar full by 15 June
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए रुद्राक्ष एविएशन का एमआई-17 ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुका है। यह दोनों धामों की यात्रा कराएगा। फिलहाल, जौलीग्रांट से बदरी-केदार की हेलिकॉप्टर सेवा 15 जून तक फुल हो गई है।

विज्ञापन


आगामी 10 मई से यह 18 सीटर हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर पहले केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यह दोनों धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। मौसम ठीक रहने पर जौलीग्रांट से एक तरफ की उड़ान में करीब दो घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: सात जिलों में 130 पार्किंग चिह्नित, खड़े हो सकेंगे 70 हजार वाहन, देखें पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन



एक ही दिन में पांच से छह घंटे मेें दोनों धामों की यात्रा पूरी की जा सकेगी। 12 मई को यह हेलिकॉप्टर पहले बदरीनाथ जाएगा। फिर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से छोटे हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी पहुंचने पर श्रद्धालुओं को एमआई-17 से जौलीग्रांट लाया जाएगा।

जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलीसेवा का एक व्यक्ति का किराया एक लाख 11 हजार रुपये रखा गया है। श्रद्धालु रुद्राक्ष एविएशन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed