{"_id":"662352f9064e85d84f01e7fc","slug":"chardham-yatra-2024-registration-figure-reached-10-66-lakh-kedarnath-dham-read-all-updates-in-hindi-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख रजिस्ट्रेशन
Sat, 20 Apr 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:51 AM IST
सार
10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन
इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Election 2024: सियासी दलों के दावों की खुली पोल...कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान
विज्ञापन
पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
धाम पंजीकरण
केदारनाथ 3,52,879
बदरीनाथ 3,04243
गंगोत्री 2,00,996
यमुनोत्री 1,93,998
हेमकुंड साहिब 14041