UK Lok Sabha Election 2024: सियासी दलों के दावों की खुली पोल...कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं।
विस्तार
सियासी समर का शुक्रवार को पहला पड़ाव पूरा हो गया। इस पड़ाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर घमासान हुआ। करीब डेढ़ महीने से राजनीतिक दलों के सूरमाओं ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई। मगर, बूथों तक आने में मतदाताओं के कदम ठिठकते नजर आए। नतीजा यह हुआ कि बीते तीन चुनाव से इस बार सबसे कम मतदान हुआ। इसे लेकर अब नफा नुकसान की चर्चाएं शुरू हो गईं। सब अपने-अपने दावे पेश कर गणित लगाने में जुट गए हैं।
अब 45 दिन बाद आने वाले नतीजे ही इस कम मतदान के मायने तय करेंगे। देखने वाली बात होगी कि कम मतदान के जो दशकों से मायने होते हैं वही रहेंगे या फिर मतदाताओं के ठिठके कदम कुछ और इबारत लिखेंगे। मतदान बढ़ाने के लिए भाजपा 11,729 बूथों पर भाजपा ने बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों का नेटवर्क बनाया।
ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान
पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक ने ..मैं भी हूं पन्ना प्रमुख .. का अभियान चलाया। 2022 में 23 हारी हुई सीटों के लिए अलग से रणनीति भी बनाई, लेकिन मत प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। अमर उजाला ने लोकसभावार सीटों में मतदान प्रतिशत का विश्लेषण किया, जिसमें ये दिखा कि हरिद्वार में जिन सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं, वहां सबसे अधिक मतदान हुआ। भाजपा विधायकों वाली ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान हुआ।
देवप्रयाग में सबसे कम मतदान
अल्मोड़ा में चंपावत सीट पर सबसे अधिक और सल्ट में सबसे कम मतदान हुआ। टिहरी गढ़वाल सीट पर विकासनगर में सबसे अधिक और प्रतापनगर में सबसे कम, नैनीताल-यूएसनगर सीट पर सितारगंज में सबसे अधिक और भीमताल में सबसे कम, गढ़वाल में रामनगर में सबसे अधिक और देवप्रयाग में सबसे कम मतदान हुआ। इस कम और ज्यादा मतदान से किसको नफा होगा और कौन नुकसान झेलेगा यह चार जून को मतगणना के बात पता चलेगा।
हरिद्वार लोकसभा सीट
2024 (59.12) 2019 (68.12)
सबसे टॉप
| विस सीट | प्रतिशत | विधायक | प्रतिशत |
| हरिद्वार ग्रामीण | 73.21 | अनुपमा रावत (कांग्रेस) | 77.82 |
| भगवानपुर | 67.13 | ममता राकेश (कांग्रेस) | 77.05 |
| ज्वालापुर | 64.30 | ई रवि बहादुर (कांग्रेस) | 77.11 |
सबसे फिसड्डी
| ऋषिकेश | 51.30 | प्रेमचंद अग्रवाल (भाजपा) | 61.12 |
| रुड़की | 51.30 | प्रदीप बतरा (भाजपा) | 62.57 |
| धर्मपुर | 51.80 | विनोद चमोली (भाजपा) | 55.31 |
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़
2024 (45.41 प्रतिशत) 2019 (51.82)
सबसे टॉप 2024
| विस सीट | प्रतिशत | विधायक | प्रतिशत |
| चंपावत | 55.10 | पुष्कर सिंह धामी (भाजपा) | 61.08 |
| पिथौरागढ़ | 50.08 | मयूख महर (कांग्रेस) | 53.17 |
| डीडीहाट | 49.2 | बिशन सिंह चुफाल (भाजपा) | 51.60 |
सबसे फिसड्डी
सल्ट 31.10 महेश जीना (भाजपा) 38.75
रानीखेत 40.00 डॉ. प्रमोद नैनवाल (भाजपा) 46.25
द्वारहाट 42.10 मदन सिंह बिष्ट (कांग्रेस) 46.61
गढ़वाल
2024 (49.93) 2019 (54.47)
सबसे टॉप
| विस सीट | मतदान प्रतिशत | विधायक | मतदान प्रतिशत |
| रामनगर | 60.82 | दीवान सिंह बिष्ट (भाजपा) | 66.84 |
| कोटद्वार | 58.50 | ऋतु भूषण खंडूड़ी (भाजपा) | 61.46 |
| बदरीनाथ | 55.63 | रिक्त | 58.48 |
सबसे फिसड्डी
| देवप्रयाग | 37.60 | विनोद कंडारी (भाजपा) | 46.94 |
| लैंसडौन | 39.10 | दिलीप सिंह रावत (भाजपा) | 43.9 |
| पौड़ी | 40.02 | राजकुमार पोरी (भाजपा) | 49.71 |
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर
2024(59.99) 2019 (68.69)
सबसे टॉप
| विस सीट | मतदान प्रतिशत | विधायक | मतदान प्रतिशत |
| सितारगंज | 69.00 | सौरभ बहुगुणा (भाजपा) | 78.59 |
| गदरपुर | 66.80 | अरविंद पांडेय (भाजपा) | 75.74 |
| खटीमा | 64.20 | भुवन चंद कापड़ी (भाजपा) | 72.87 |
सबसे फिसड्डी
भीमताल 48.00 राम सिंह कैड़ा (भाजपा) 59.48
नैनीताल 51.00 सरिता आर्य (भाजपा) 55.29
काशीपुर 54.40 त्रिलोक सिंह चीमा (भाजपा) 65.82
ये भी पढ़ें....Uttarakhand : 2019 के मुकाबले प्रदेश में बढ़ा मतदान बहिष्कार, पिछले चुनाव में 10 स्थानों पर हुआ था प्रतिकार
टिहरी लोकसभा क्षेत्र
2024(51.74) 2019 (58.30)
| विस सीट | मतदान प्रतिशत | विधायक | मतदान प्रतिशत |
| विकासनगर | 64.70 | मुन्ना सिंह चौहान (भाजपा | 69.68 |
| सहसपुर | 62.12 | सहदेव सिंह पुंडीर (भाजपा) | 70.41 |
| पुरोला | 53.70 | दुर्गेश्वर लाल (भाजपा) | 64.41 |
सबसे फिसड्डी
| प्रतापनगर | 37.41 | विक्रम सिंह नेगी (कांग्रेस) | 44.19 |
| घनसाली | 39.50 | शक्ति लाल शाह (भाजपा) | 45.48 |
| टिहरी | 44.16 | किशोर उपाध्याय (भाजपा) | 47.21 |