Badrinath: 44 साल से सबसे पहले दर्शन करते आ रहे कानपुर के राजीव, बदरी विशाल की झलक पाने को दिखे बेताब
Chardham Yatra 2024: कानपुर के राजीव शर्मा बीते 44 वर्षों से लगातार बदरी विशाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह सबसे पहले बदरीनाथ के दर्शन करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम के कपाट तो आज श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं, लेकिन कई ऐसे भक्त हैं जो शनिवार को ही धाम पहुंच गए थे। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे से ही कई तीर्थयात्री लाइन लगाकर बैठे थे। शाम होते ही धाम में बारिश शुरू हुई तो ठंड भी बढ़ गई, लेकिन तीर्थयात्रियों की आस्था को ठंड भी नहीं डिगा पाई।
तीर्थयात्री कंबल ओढ़कर बदरीनाथ की स्तुति और भजन-कीर्तन करते रहे। पिछले 44 वर्षों से कानपुर के राजीव शर्मा को सबसे पहले बदरीनाथ के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस वर्ष भी राजीव दर्शनों की लाइन में सबसे पहले बैठे थे। राजीव का कहना है कि वे वर्ष 1980 से प्रतिवर्ष सबसे पहले बदरीनाथ के दर्शन करते आ रहे हैं।
आस्था और उत्साह की तस्वीरें: रिमझिम बारिश के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट...बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम
इस वर्ष भी वे शनिवार को सुबह ही धाम में पहुंच गए थे, रविवार को बदरीनाथ के दर्शनों के बाद लौटेंगे। कानपुर के पीयूष का कहना है कि वे अपने भाई के साथ बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। वे पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। धाम के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर मन, मस्तिष्क को सुकून पहुंच रहा है। अपराह्न तीन बजे से ही वे दर्शनों की लाइन में बैठ गए थे।