फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Pilgrims crowd and facilities will be managed on one click ITDA made dashboard

Chardham Yatra 2024: यात्रियों की भीड़ और सुविधाओं का एक क्लिक पर होगा प्रबंधन, ये है योजना

Wed, 15 May 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 04:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: इस डैशबोर्ड में करीब नौ विभागों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी सभी सूचनाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Pilgrims crowd and facilities will be managed on one click ITDA made dashboard
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा से संबंधित पूरी जानकारी और उससे जुड़े समाधान अब एक क्लिक पर हो सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से एकीकृत डैशबोर्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों की भी सभी सूचनाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इसमें उन्होंने चारधाम यात्रा को अत्याधुनिक तकनीकी से लैस करने पर खास जोर दिया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, मोबाइल ऐप आदि के माध्यम से चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया था।
विज्ञापन


Chardham Yatra: चरम पर उत्साह...पांच दिन में ही बन गया नया रिकॉर्ड, 2.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में आईटीडीए ने एकीकृत डैशबोर्ड बनाना शुरू कर दिया है। इसी महीने राजभवन में इसका प्रस्तुतिकरण होगा और उम्मीद है कि अगले महीने तक यह डैशबोर्ड काम करना शुरू कर देगा। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस डैशबोर्ड में करीब नौ विभागों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी सभी सूचनाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इसी हिसाब से सरकार यात्रा से जुड़ी दुश्वारियां दूर कर सकेगी और इसे आसान बना सकेगी।

भीड़ वाले दिन का पहले ही हो जाएगा प्रबंधन
आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस डैशबोर्ड से पहले ही ये पता चल जाएगा कि किस दिन कितनी भीड़ आने वाली है। किस दिन हेली टिकट की ज्यादा बुकिंग है। जीएमवीएन की गेस्ट हाउस में उस दिन की कितनी बुकिंग और क्या उपलब्धता है। किस यात्रा मार्ग पर कहां सड़क बंद है और कहां कितने समय में खोली जा सकती है। ये भी पता चलेगा कि कितनी हेल्थ स्क्रीनिंग हुई। चारों धाम पर लगे कैमरा से पता चलेगा कि आज कितने लोगों ने दर्शन किए और अब तक कितने दर्शन हो चुके हैं। इससे इस यात्रा का पूरा प्रबंधन और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed