फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath temple will open for 13-15 hours 1400 Pilgrims will able to visit in an hour

Kedarnath Dham: 13 से 15 घंटे तक खुला रहेगा मंदिर, एक घंटे में 1400 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Wed, 08 May 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 03:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: यात्रा के लिए छह मई तक 7,24,154 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। इसे देखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath temple will open for 13-15 hours 1400 Pilgrims will able to visit in an hour
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ में एक घंटे में 1,400 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। कपाटोद्घाटन के दिन से मंदिर को 13 से 15 घंटे तक मंदिर खुला रखा जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन कर सके। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्राकाल के दर्शन की व्यवस्था का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन


सामान्यत: मंदिर सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक और उसके बाद शाम चार से छह बजे तक ही खुला रहता है। छह बजे बाबा की आरती के बाद श्रद्धालु बाहर से ही शृंगार दर्शन करते हैं और मंदिर में नहीं जा सकते। केदारनाथ के कपाट 10 मई को सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन


यात्रा के लिए छह मई तक 7,24,154 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। इसे देखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की तैयारी...लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं, जानें जरूरी सलाह

पंजीकरण को देखते हुए लग रहा कि कपाटोद्घाटन से ही केदारनाथ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए एक दिन में 19 से 21 हजार तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास किया जाएगा। -योगेंद्र सिंह, सीईओ, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

केदारनाथ में लाइन प्रबंधन के लिए जवान तैनात रहेंगे। साथ ही बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं के साथ ही अन्य सभी यात्रियों की पूरी मदद की जाएगी।
-डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed