{"_id":"665eaadbbb3a8e220b0d6928","slug":"chardham-yatra-2024-instructions-issued-for-vehicle-operators-during-monsoon-season-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: मानसूनी सीजन में यात्रा मार्ग पर रहता है खतरा, वाहन संचालकों के लिए निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: मानसूनी सीजन में यात्रा मार्ग पर रहता है खतरा, वाहन संचालकों के लिए निर्देश जारी
Tue, 04 Jun 2024 11:23 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:23 AM IST
सार
जारी निर्देशों में कहा गया कि यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2024
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसूनी सीजन में चारधाम यात्रा को लेकर नोडल अफसर सुनील शर्मा ने सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी चालकों को सतर्क किया गया है। उन्हें बताया गया कि यात्राकाल में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं।
विज्ञापन
जारी निर्देशों में कहा गया कि यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें। ये सुनिश्चित कर लें कि वाहन के महत्वपूर्ण यंत्र जैसे हेडलाइट, टेल लाइट, डिपर और वाइपर ठीक से काम कर रहे हों। बारिश में पर्वतीय मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाएं क्योंकि ब्रेक सिस्टम स्लो काम करताा है।
विज्ञापन
Dehradun: श्रीदेव सुमन विवि में पास छात्र को किया फेल, एक ने परीक्षा दी संस्कृत की... अंक मिले गृह विज्ञान में
विज्ञापन
बारिश में पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन की हेडलाइट ऑन हो और आगे-पीछे के शीशे के वाइपर चलते हुए हों। वाहन चालक अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी पर वाहन का संचालन करें, ताकि इमरजेंसी ब्रेक मारने पर हादसा न हो। उन्होंने कहा, सड़क पर भरे हुए पानी से वाहन न निकालें।
कहा, कई बार पानी के कारण टायर सड़क की सतह से पकड़ खो देते हैं, जिससे हादसा हो सकता है। उन्होंने वाहनों को हवादार रखने को भी कहा, ताकि शीशों को धुंध से बचाया जा सके। सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।