फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: A passing student failed in Sridev Suman University

Dehradun: श्रीदेव सुमन विवि में पास छात्र को किया फेल, एक ने परीक्षा दी संस्कृत की... अंक मिले गृह विज्ञान में

Tue, 04 Jun 2024 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव खत्री, देहरादून
राजीव खत्री, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:13 AM IST
सार

स्थिति यह है कि कुछ छात्र उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में तो उत्तीर्ण हैं, लेकिन परीक्षा परिणाम में उन्हें फेल कर दिया गया है। वहीं, बच्चे संस्कृत की परीक्षा दे रहे हैं और अंक गृह विज्ञान के दिए जा रहे हैं। इन मामलों का खुलासा सूचना के अधिकार में हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun: A passing student failed in Sridev Suman University
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। स्थिति यह है कि कुछ छात्र उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में तो उत्तीर्ण हैं, लेकिन परीक्षा परिणाम में उन्हें फेल कर दिया गया है। वहीं, बच्चे संस्कृत की परीक्षा दे रहे हैं और अंक गृह विज्ञान के दिए जा रहे हैं। इन मामलों का खुलासा सूचना के अधिकार में हुआ है।

विज्ञापन


बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अभिषेक मिश्रा को हिंदी के रीतिकालीन काव्य प्रश्नपत्र में फेल दर्शाया गया है, जब छात्र ने सूचना के अधिकार के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति मांगी तो देखा कि उसे 75 में से 34 अंक प्राप्त हुए हैं, वह पास है। वहीं, बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी थी, लेकिन जब परीक्षा परिणाम आया तो संस्कृत के स्थान पर गृह विज्ञान के फूड एंड न्यूट्रिशन में अंक दिए गए। 
विज्ञापन


छात्र नेता पीयूष गुप्ता व संजना गुप्ता ने बताया कि इन मामलों में विवि प्रशासन के पास शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि अब छात्र आंदोलन का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार आंदोलन तक कर चुके हैं छात्र-छात्राएं
श्रीदेव सुमन विवि में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति परीक्षा अनुभाग की है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप में छात्र कई बार आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है।


कोई भी त्रुटि न हो इसका रखा जा रहा है पूरा ध्यान
परीक्षा परिणामों में कोई त्रुटि न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बच्चे आवेदन करते समय कई गलतियां कर देते हैं, जिस कारण इस तरह के मामले सामने आते हैं। इन मामलों को दिखवाया जाएगा।
-प्रो. वीपी श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed