फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 If pilgrims have to stay administration will make arrangements for food and accommodation

Chardham Yatra: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, पंजीकरण के लिए रुकना पड़ा तो प्रशासन करेगा रहने-खाने का इंतजाम

Sun, 12 May 2024 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 May 2024 06:38 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि हमें संतुलन बनाकर चलना है। जो यात्री यहां पहुंचे हैं, उन सभी का पंजीकरण कराने के बाद उन्हें दर्शन कराने हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 If pilgrims have to stay administration will make arrangements for food and accommodation
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का गढ़वाल आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने निरीक्षण कर कहा, पंजीकरण के दौरान यात्रियों को दो-चार दिन बाद का स्लाॅट मिलता है तो उनके रहने, खाने का इंतजाम प्रशासन करेगा।

विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त रविवार शाम पौने चार बजे ट्रांजिट कैंप पहुंचे। कहा, हमें संतुलन बनाकर चलना है। जो यात्री यहां पहुंचे हैं, उन सभी का पंजीकरण कराने के बाद उन्हें दर्शन कराने हैं। धामों के सभी जिलाधिकारी उनके संपर्क में हैं। जैसे वहां से स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलेगी, वैसे यहां से यात्रियों के अलग-अलग समूहों को टुकड़ों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन एकदम भीड़ बढ़ने के सवाल पर कहा, शनिवार और छुट्टियों के कारण कुछ भीड़ आ गई थी। अब स्थिति सामान्य है। यमुनोत्री जाने वाले कुछ यात्रियों को रोकने के सवाल पर कहा, वहां पर ज्यादा भीड़ होने पर कुछ यात्रियों को रोका गया था, स्थिति सामान्य होने पर भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने उन्हें बताया कि 12 काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kedarnath: कैंचीदार मोड़ और तीखी चढ़ाई...16 किमी पैदल मार्ग भी लेता है भक्तों की परीक्षा, तस्वीरों में देखें

उन्होंने डॉरमेट्री का भी निरीक्षण किया। एक यात्री ने शिकायत की कि सामान रखने की जो आलमारी है, उसमें किसी प्रकार का ताला नहीं है। ऐसे में वह आलमारी में कैश और अन्य सामान नहीं रख पा रहे हैं। आयुक्त ने अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को जल्द ताले मंगाकर लगाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। एक कर्मचारी की ड्यूटी डॉरमेट्री में लगाने को कहा।

निर्देशित किया, डॉरमेट्री के चादर और तकिये साफ-सुथरे होने चाहिए। उन्होंने ट्रांजिट कैंप परिसर में लगाए गए शामियाने को देखा। इस मौके पर एसडीएम कुमकुम जोशी, अपर निदेशक पर्यटन वाईएस गंगवार, एआरटीओ अरविंद पांडेय, एआरटीओ मोहित कोठारी, अरविंद श्रीवास्तव, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed