{"_id":"664ac2ced43193dc0e03e625","slug":"chardham-yatra-2024-horse-dies-due-to-electric-current-in-yamunotri-dham-jankichatti-people-ruckus-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
Mon, 20 May 2024 09:29 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 May 2024 09:29 AM IST
सार
Chardham Yatra 2024: घोड़े को करंट लगने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जानकीचट्टी में घोड़े की मौत के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े होते हैं वहां पर खंभे में करंट आ रहा था। एक घोड़ा खंभे के पास ही खड़ा था और वह उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में कोई और जानवर या श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आएं।