फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors save six year old child plastic gets Stuck in Windpipe treat woman deep throat injury Doon hospital

देहरादून: खेलते समय बच्चे के गले में फंस गया प्लास्टिक, एक महिला के गले पर लगा था कांच, डॉक्टरों ने बचाई जान

Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

देहरादून के दून अस्पताल में ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने एक ही रात में दो गंभीर मरीजों का उपचार किया। खेलते समय छह साल के बच्चे की सांस नली में प्लास्टिक का टुकड़ा फंस गया था, जबकि 35 वर्षीय महिला के गले में कांच लगने से गहरा घाव हो गया था।

विज्ञापन
Doctors save six year old child plastic gets Stuck in Windpipe treat woman deep throat injury Doon hospital
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने दो गंभीर मरीजों की जान बचाई है। छह साल के बच्चे की सांस नली में प्लास्टिक का टुकड़ा फंसने और एक 35 वर्षीय महिला के गले में कांच लगने से गहरा घाव होने के बाद उपचार दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छह साल के बच्चे ने खेलते समय दुपट्टे के बॉर्डर पर लगा सजावटी प्लास्टिक का टुकड़ा मुंह में डाल लिया। यह उसकी सांस की नली में जाकर फंस गया, इससे उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन उसे तत्काल दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन किया
रात करीब आठ बजे ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया के जरिये प्लास्टिक के टुकड़े को बाहर निकाल लिया गया। उधर दूसरे मामले में घरेलू विवाद के दौरान कांच के टुकड़े से गले पर गहरा घाव लगने के कारण 35 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित, दस सदस्यीय टीम करेगी जांच

अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन किया। दोनों स्वस्थ हैं। इस पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. गीता जैन ने चिकित्सकों की सराहना की है। उपचार करने वालों में ईएनटी विभाग के प्रो. डॉ. रवींद्र सिंह बिष्ट, डॉ. शीबा राणा, डॉ. हिमानी शर्मा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed