{"_id":"6646f2e3ed3c5f19df0e03a2","slug":"chardham-yatra-2024-gangotri-fir-registered-against-two-for-fake-registration-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से जरूरी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से जरूरी अपील
Fri, 17 May 2024 01:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 May 2024 01:47 PM IST
सार
फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला सामने आने के बाद एसपी उत्तरकाशी ने श्रद्धालुओं से अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करने की अपील की। कहा कि किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही है। इसी बीच फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला भी सामने आया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रजिस्ट्रेशन सेंदर हीना में चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन बार कोड चेक करने पर दो यात्री बसों की रजिस्ट्रेशन की तिथि फर्जी पायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों बसों में 88 तीर्थयात्री सवार थे। श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि हरिद्वार से टिंकू व माटू नामक दो टूर ऑपरेटर द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा कर उनके साथ छलावा किया गया है। श्रद्धालुओं की तहरीर पर दोनों टूर ऑपरेटरों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर सरकारी दस्तावेज पर धोखे से कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें
एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व या बाद में यात्रा पर न आएं। सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें और किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम...एक दिन में ठहर सकते चार हजार श्रद्धालु, जानें कैसा है हाल
पंजीकरण सेंटर में लगातार चेकिंग की जा रही है। यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जाएगी। फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। - मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।