{"_id":"66697c67cd5a9ec7470b5b2f","slug":"chardham-yatra-2024-five-pilgrims-died-in-kedarnath-badrinath-and-yamunotri-dham-114-died-so-far-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में पांच यात्रियों की मौत, अब तक 114 की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में पांच यात्रियों की मौत, अब तक 114 की जा चुकी जान
Wed, 12 Jun 2024 04:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:21 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी पांच यात्रियों की जान चली गई।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए पांच और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में तीन, बदरीनाथ एक और यमुनोत्री धाम में भी एक-एक यात्रियों की जान गई है। वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 114 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 57 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 26, गंगोत्री में आठ और यमुनोत्री धाम में 23 यात्रियों की मौत हुई है।