फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Record of green card of vehicles made in Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: चारधाम यात्रा में वाहनों के ग्रीन कार्ड का बना रिकॉर्ड, इस बार शुरू से ही दिखी भारी मारामारी

Wed, 12 Jun 2024 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:54 AM IST
सार

इस बार शुरू से ही ग्रीन कार्ड को लेकर भारी मारामारी देखने को मिल रही है। करीब डेढ़ माह में परिवहन विभाग 28,132 ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Record of green card of vehicles made in Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार ग्रीन कार्ड बनने का रिकॉर्ड बन गया है। परिवहन विभाग अब तक 28 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। इसमें उत्तराखंड के वाहनों के 17 हजार और अन्य राज्यों के 10 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन

परिवहन विभाग ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चला रहा है। बस, मिनी बस, टैक्सी, मैक्सी स्वामी ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इसी हिसाब से संबंधित परिवहन कार्यालय में वाहन की फिटनेस व अन्य जांचें होती हैं। फिर ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है, जो पूरे यात्राकाल के लिए वैध है। इस बार शुरू से ही ग्रीन कार्ड को लेकर भारी मारामारी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

करीब डेढ़ माह में परिवहन विभाग 28,132 ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। इनमें उत्तराखंड के वाहनों के लिए 17,224 और अन्य राज्यों के वाहनों के लिए 10,908 ग्रीन कार्ड शामिल हैं। पिछले साल पूरे यात्राकाल में 25 हजार ग्रीन कार्ड बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: एसटीएफ की कार्रवाई, हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराए

इस बार आंकड़ा 35 हजार की संख्या छू सकता है। उधर, यात्रा में लगे व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस, राज्य में जमा टैक्स, परमिट, प्रदूषण आदि सभी दस्तावेज परिवहन विभाग को उपलब्ध कराना होता है। इस आधार पर ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed